Tuesday, April 18, 2023

राजा से बन गए भिखारी - Raja Se Ban Gaye Bhikhari - LYRICS -

राजा से बन गए भिखारी समय तेरी बलिहारी

समय पड़ गयो द्रौपदी पे भारी, कर गयो दुष्ट उघारी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

समय पड़ गयो मीरा पे भारी, पीला दी जहर की प्याली
समय तेरी बलिहारी, राजा से...

समय पड़ गयो मोरध्वज पे भारी, चला दी पूत पे आरी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

समय पड़ गयो हरिचंद पे भारी, बिक गए नर और नारी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

समय पड़ गयो राम पे भारी, राजा से बने वनवासी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

बधाई हो बधाई - Badhai Ho Badhai - LYRICS -

बधाई हो बधाई मैं तो ढोलक चिमटा लाई
मैंने न्योता दिया भगवान को

पहला न्योता मैने गणपति को दिया, वो तो दौड़े चले आए
संग में रिद्धि सिद्धि लाए,   मैंने न्योता...

दूजा न्योता मैने ब्रह्मा जी को दिया वो तो दौड़े चले आए
संग में ब्रह्ममणि को लाए,   मैंने न्योता...

तीजा न्योता मैने विष्णु जी को दिया वो तो दौड़े चले आए
संग में लक्ष्मी जी को लाए,  मैंने न्योता...

चौथा न्योता मैने भोले जी को दिया वो तो दौड़े चले आए
संग में गौरा जी को लाए, मैने न्योता...

पांचवां न्योता मैने राम जी को दिया वो तो दौड़े चले आए
संग में सीता जी को लाए, मैने न्योता...

छठवां न्योता मैने कान्हा जी को दिया वो तो दौड़े चले आए
संग में राधा जी को लाए  मैंने न्योता...

सातवां न्योता मैंने सदगुरु जी को दिया वो तो दौड़े चले आए
संग में सारे भक्तों को लाए, मैने न्योता...

बलम नेक चूनर मंगा दियो रे - Balam Nek Chunar Manga Diyo Re - LYRICS -

बलम नेक चूनर मंगा दियो रे

जब re बलम ने चूनर मंगाई, बलम नेक सिर पे उढ़ा दियो re
बलम नेक...

जब re बलम ने चूनर उड़ाए दाई, बलम नेक पीहर भेज दियो
बलम नेक...

जब re बलम ने पीहर भेज दी, बलम नेक जल्दी बुलाए लियो
बलम नेक...

जब re बलम मेरी मां न भेजे, बलम नेक रोए के दिखाए दियो
बलम नेक...

जो re बलम तोपे रोबो न आवे, बलम लाल मिर्ची लगाए लियो
बलम नेक...

Monday, April 17, 2023

पीहर बड़ी दूर भात - Pihar Badi Door Bhaat - LYRICS -

पीहर बड़ी दूर भात न्योतने जाऊंगी 2

सास को ले जाऊंगी, ससुर को ले जाऊंगी
पड़ोसन बहना चलियो जरूर
भात न्योतने...

जेठ को ले जाऊंगी, जिठानी को ले जाऊंगी
पड़ोसन बहना चलियो जरूर
भात न्योतने...

(ऐसे ही और रिश्तों को लेकर आगे गाना है)

री बहना अब तो भजूंगी - Ri Behna Ab To Bhajungi - LYRICS -

री बहना अब तो भजूंगी हरी नाम, उमरिया सारी ढल गई रे

बालापन हंस खेल गंवाया, री बहना जवानी भई बेकाम
उमरिया सारी...

झूठ कपट में ऐसी फंस गई, री बहना लिए न हरि को नाम
उमरिया सारी...

मानव तन पाया भागों से, री बहना भक्ति करूंगी निष्काम
उमरिया सारी...

धन दौलत सब यहीं रह जायेगी, बहना संग न जाए कौड़ी दाम
उमरिया सारी...

महल तिवारे यहीं रह जाएंगे, री बहना संग जाएगी हरी नाम
उमरिया सारी...

ओ टोपी वाले सांवरिया - O Topi Vale Sanvariya - LYRICS -

ओ टोपी वाले सांवरिया मिलते जाना यार, मिलते जाना यार

मेरी सास ने दारो अथानो नन्दी ने अचार, नन्दी ने अचार
राजा ने डारो मुरब्बा वाला अलग ही स्वाद 2
ओ टोपी ...

मेरी सास को सड़ गयो अथानो नन्दी को अचार2
राजा  को भुस गयो मुरब्बा वाको रह गयो स्वाद2
ओ टोपी वाले...

मेरी सास ने राखो दरोगा नन्दी ने नवाब 2
राजा ने राखी पड़ोसन, वाको अलग ही मिजाज 2
ओ टोपी वाले...

मेरी सास को भाग गयो दरोगा नन्दी को नवाब2
राजा की मार गई पड़ोसन वाको रह गयो मिजाज2
ओ टोपी वाले...

Tuesday, April 11, 2023

गयो गयो री सास - Gayo Gayo Ri Saas - LYRICS -

गयो गयो री सास तेरो राज जमाने आयो बहुआन को
सास बेचारी पीना चाली बहुअल देखन जाए
मोटो मोटो री सास तेरो चून जमानो आयो...
गयो गयो री सास तेरो राज जमाने आयो बहुआन को

सास बेचारी पोवन चाली बहुअल देखन जाए
मोटे मोटे री सास तेरे रोट जमानो आयो...
गयो गयो री सास तेरो राज जमाने आयो बहुआन को

सास बेचारी पीहर चाली बहुअल देखन जाए
लागो लागो री सास मेरे पांव  जमानो आयो...
गयो गयो री सास तेरो राज जमाने आयो बहुआन को