Tuesday, September 28, 2021

चुनरिया मेरी ऐसी रंगाईयो रंगरेज - Chunariya Meri Asi Rangaiyo Rangrej - LYRICS-

चुनरिया मेरी ऐसी रंगैयो रंगरेज ऐसी रांगैयो रंगरेज
चुनरिया मेरी ऐसी रेंगैयो रंगरेज

एक पल्ले पे भोले बाबा दूजे पे हो पार्वती
तीसरे पे ब्रहम्मा विष्णु चौथे पे लक्ष्मी सरस्वती
बू ढो नादिया बैल सवारी, गुंघट पे लिखियो गणेश
चुनरिया मेरी ऐसी रेंगैयो रंगरेज

आस पास हो नदिया नार बीच समुंदर धारा हो
गंगा जमुना सरियू मैया त्रिवेणी की धारा हो
कमली वाले ऐसी रंगीयों धोने से होए न सफेद
चुनरिया मेरी ऐसी रेंगैयो रंगरेज

राधा रंगीली छैल छबीली रुक्मिणी सतभामा प्यारी
सोलह हजार आठ पटरानी इनमें नाचें गिरधारी
अर्जुन के हो रथ के साथी गीता का लिखी उपदेश
चुनरिया मेरी ऐसी रेंगैयो रंगरेज

मैया मेरी तनिक सांवरी - Maiya Meri Tanik Saanvri - LYRICS-

मैया मेरी तनिक सांवरी काली मत कहियो काली मत कहियो

सीस मैया के टीका साजे बिंदिया लगाई सज जाएगी
काली मत कहियो काली मत कहियो


(इसी प्रकार से आगे कहते जाना है)

Sunday, September 19, 2021

काया तेरी रेल बना दूंगी - Kaya Teri Rail Bana Doongi - LYRICS-

काया तेरी रेल बना दूंगी तब तेरो पिछो छोडूंगी

जा काया की दो आंख हैं, इनसे दर्शन कर लूंगी
तब तेरो पिछो छोडूंगी
काया तेरी रेल बना दूंगी तब तेरो पिछो छोडूंगी

या काया के दी कान हैं इनसे सत्संग सुन लूंगी
तब तेरो पिछो छोडूंगी
काया तेरी रेल बना दूंगी तब तेरो पिछो छोडूंगी

या काया की एक है जीवहा या से सुमिरन कर लूंगी
तब तेरो पिछो छोडूंगी
काया तेरी रेल बना दूंगी तब तेरो पिछो छोडूंगी

या काया के दो हाथ हैं इनसे सेवा कर लूंगी
तब तेरो पिछो छोडूंगी
काया तेरी रेल बना दूंगी तब तेरो पिछो छोडूंगी

या काया के दो पैर हैं इनसे तीरथ कर लूंगी
तब तेरो पिछो छोडूंगी
काया तेरी रेल बना दूंगी तब तेरो पिछो छोडूंगी

Friday, September 17, 2021

ओ बंसी वाले कान्हा - O Bansi Vale Kanha - LYRICS-krishn bhajan

ओ बंसी वाले कान्हा हमें तो राधा से मिला दे re
राधा से मिला दे मेरी बातें करवा दे
ओ बंसी वाले कान्हा हमें तो राधा से मिला दे re

ना चाहिए तेरा सोना चांदी ना चाहिए तेरे हीरे मोती
न मोतियां की माला हमे तो राधा...
ओ बंसी वाले कान्हा हमें तो राधा से मिला दे re

न चाहिए तेरे बाग़ बगीचे न चाहिए रखवाला
हमे तो राधा...
ओ बंसी वाले कान्हा हमें तो राधा से मिला दे re

न चाहिए तेरे गौ और बछड़े  न चाहिए तेरे ग्वाला
हमे तो राधा...
ओ बंसी वाले कान्हा हमें तो राधा से मिला दे re

मेरे घर आए बृजवासी - Mere Ghar Aaye Beijvaasi - LYRICS-

मेरे घर आए बृजवासी में ग्यारस उपासी

गणपति जी आए गौरा जी आईं, भोले हैं कैलाश वासी
मेरे घर आए बृजवासी में ग्यारस उपासी

नारद जी आए लक्ष्मी जी अाई, विष्णु हैं वैकुंठ वासी  
मेरे घर आए बृजवासी में ग्यारस उपासी

हनुमत जी आए सीता जी अाई, राम अयोध्या वासी
मेरे घर आए बृजवासी में ग्यारस उपासी

दाऊ जी आए राधाजी अाई, कान्हा है वृंदावन वासी
मेरे घर आए बृजवासी में ग्यारस उपासी

बहना चलो गुरुजी के पास - Behna Chalo Guruji Ke Paas - LYRICS-

बहना चलो गुरुजी के पास गुरुजी ज्ञान बताएंगे

भाई भतीजे जो भी तेरे काम न आएंगे
बहना भर तो देंगे भात बाद ने बहुत सुनाएंगे
बहना चलो गुरुजी के पास गुरुजी ज्ञान बताएंगे

देवर जेठ हैं जो भी तेरे काम न आएंगे
बहना हिस्सा लेंगे बांट बाद में बहुत सुनाएंगे
बहना चलो गुरुजी के पास गुरुजी ज्ञान बताएंगे

बेटा नाती जो भी तेरे काम न आएंगे
बहना धन माया लेे बांट पास तेरे कुछ न छोड़ेंगे
बहना चलो गुरुजी के पास गुरुजी ज्ञान बताएंगे

साजन जो भी तेरे अपने काम न आवेंगे
बहना मरघट तक का साथ बाद ने घर को आएंगे
बहना चलो गुरुजी के पास गुरुजी ज्ञान बताएंगे

Wednesday, September 15, 2021

गणपति गुण आधार सुन लो विनती - Ganpati Gun Aadhar Sun Lo Vinti - LYRICS-

गणपति गुण आधार सुन लो विनती हमारी
हे गौरा के लाल सुन लो विनती हमारी
विनती हमारी सुनो विनती हमारी
गणपति गुण आधार सुन लो विनती हमारी


वक्रतुंड त्रिशूल हाथ में ऋद्धि सिद्धि सब तेरे साथ में
कर सो बेड़ा पार सुन लो विनती हमारी
गणपति गुण आधार सुन लो विनती हमारी

प्रथम जी पूज नाम गणपति पूरण करे सब काम गणपति
राखी मेरी लाज सुन लो विनती हमारी
गणपति गुण आधार सुन लो विनती हमारी

एक संत गज बदन विराजे कांधे पियरी जनेऊ साजे
शिव शंकर के लाल सुन लो विनती हमारी
गणपति गुण आधार सुन लो विनती हमारी

मोदक प्रिय मुदी मंगल दायक विद्या वारिधी बुद्धि 
प्रदायक राखो शरण में आज सुन लो विनती हमारी
गणपति गुण आधार सुन लो विनती हमारी

विघ्न हरण तुम मंगलकारी मूषक वाहन परम सुखारी
कर दो कृपा प्रभु आज सुन लो विनती हमारी
गणपति गुण आधार सुन लो विनती हमारी