Sunday, September 11, 2022

मेरी पांचों उंगलियां - Meri Paanchon Ungaliya - LYRICS -

मेरी पांचों उंगलियां बड़े काम की जय बोलो सीताराम की
जय बोलो सीताराम की जय बोलो राधेश्याम की
मेरी पांचों उंगलियां बड़े काम की जय बोलो सीताराम की

पहली उंगलियां ने मुंदरी पहनी, याने मुंदरी पहनी राम नाम की
जय बोलो सीताराम की

दूजी उंगलियां ने रोली लगाई, याने रोली लगाई राम नाम की
जय बोलो सीताराम की

तीजी उंगलियां ने माला फेरी याने माला फेरी हरी नाम की
जय बोलो सीताराम की

चौथी उंगलियां ने राह दिखाई याने राह दिखाई चारों धाम की
जय बोलो सीताराम की

पांचवे अंगूठे ने चुटकी बजाई याने चुटकी बजाई हनुमत नाम की  जय बोलो सीताराम की


छठवीं हथेली ने ताली बजाई याने ताली बजाई सत्संग की
जय बोलो सीताराम की

Thursday, September 8, 2022

गौरा सारी दुनिया मनावे - Gaura Sari Duniya Manaave- LYRICS -

गौरा सारी दुनिया मनावे तेरे लाल को, मनावे तेरे लाल को 
पूजे तेरे लाल को

इनको मनाने ब्रह्मा जी आए ब्रह्मा जी आए संग ब्रह्ममणि को लाए, वेदों के रचैया मैया पूजन तेरे लाल को

गौरा सारी दुनिया मनावे तेरे लाल को, मनावे तेरे लाल को 
पूजे तेरे लाल को

इनको मनाने विष्णु जी आए विष्णु जी आए संग लक्ष्मी जी को लाए, शंख के बजैया मैया पूजे तेरे लाल को

गौरा सारी दुनिया मनावे तेरे लाल को, मनावे तेरे लाल को 
पूजे तेरे लाल को

इनको मनाने भोले जी आए भोले जी आए संग आपको भी लाए, डमरू के बजैया मैया पूजे तेरे लाल को

गौरा सारी दुनिया मनावे तेरे लाल को, मनावे तेरे लाल को 
पूजे तेरे लाल को

इनको मनाने राम जी आए राम जी आए संग सीताजी को लाए
धनुष के चलैया मैया पूजे तेरे लाल को

गौरा सारी दुनिया मनावे तेरे लाल को, मनावे तेरे लाल को 
पूजे तेरे लाल को

इनको मनाने कान्हा जी आए कान्हा जी आए संग राधा जी को लाए, बंसी के बजैया मैया पूजे तेरे लाल को

गौरा सारी दुनिया मनावे तेरे लाल को, मनावे तेरे लाल को 
पूजे तेरे लाल को

इनको मनाने सतगुरु जी आए सतगुरूजी आए साधु संत को भी लाए ज्ञान के बतैया मैया पूजे तेरे लाल को 

गौरा सारी दुनिया मनावे तेरे लाल को, मनावे तेरे लाल को 
पूजे तेरे लाल को

Thursday, September 1, 2022

पुरवा सुहानी चले ठंडी हवा - PURVA SUHAANI CHALE THANDI HAVA - LYRICS

पुरवा सुहानी चले ठंडी हवा रुनक झुनक मेरी खेले लला

सासू न आएं हमारा क्या करें, सासू का काम मेरी मम्मी करें
मैंने न किसी की खुशामद करूं, उठाए सारा नेग बक्से में धरूं

इसी तरह से आगे गाना है

Thursday, July 21, 2022

देख देख मेरो जिया - Dekh Dekh Mera Jiya - LYRICS -

देख देख मेरो जिया घबराए कैसी आई है बारात कैसी आई है बारात

कैसे तो जाको करूं आरतो, बर्र ततैया मोहे उड़ उड़ खाएं
कैसी आई है बारात कैसी आई है बारात

कैसे तो जाकी लाऊं बलैया करो नाग गले लहराए
कैसी आई है बारात कैसी आई है बारात

कैसे तो जाकी करूं भंवरिया गंगा तो जाके शीश लहराए
कैसी आई है बारात कैसी आई है बारात

गांव को नाइन यों उठ बोली हाय राम मेरो नउआ बच जाए
कैसी आई है बारात कैसी आई है बारात

कैसे तो गौरा की करूं आरती जाको बूढ़ा नदिया नव नव जाए
कैसी आई है बारात कैसी आई है बारात

Thursday, June 16, 2022

मैं तो राधे राधे गाउं - Main To Radhey Radhey Gaaun -LYRICS

मैं तो राधे राधे गाउं श्याम तेरी गलियों में

इन गलियों में तूने माटी खाई, में तो माथे तिलक लगाऊं
श्याम तेरी गलियों मे
श्याम तेरी गलियों में
मैं तो राधे   गाउं श्याम तेरी गलियों में
इन गलियों मेंn तूने चीर चुराया, यहीं पेb  नहाने आऊं
श्याम तेरी गलियों में
मैं तो राधे राधे गाउं श्याम तेरी गलियों में
 इन गलियों में तूने रास रचाया, यहीं पे नाचन आऊं
श्याम तेरी गलियों में
मैं तो राधे राधे गाउं श्याम तेरी गलियों में


Tuesday, June 14, 2022

कर लो भजन दिल खोल के - Kar Lo Bhajan Dil Khol Ke -LYRICS

कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो दान दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने बेटों को जोड़ी, बेटों ने ले ली सिर फोड़ के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने बहुओं को जोड़ी, बहुओं ने ले ली ताला तोड़ के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने नातियों को जोड़ी, नातियों ने ले ली तखरी तोल के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने बेटियों को जोड़ी, बेटी चली गई नाता तोड के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने खुद को ही जोड़ी, मैं भी चली सब छोड़ के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

सदगुरु बांटें ज्ञान - Sadguru Baanten Gyan- LYRICS-

सदगुरु बांटें ज्ञान गिरारे में ले ले री भाएली

पहले ज्ञान मीरा ने ले लियो, जाको पिब गयो ज़हर इशारे में
ले ले री भाएली...

इसी प्रकार से आगे - द्रौपदी, नरसी, हरिचंद,मोरध्वज आदि 
                             कह कर भजन पूरा करना है