Wednesday, June 30, 2021

जीवन बिताया पिया - Jeevan Bitaya Piya - LYRICS-

जीवन बिताया पिया तेरे संग में 
जाऊंगी गुरु जी के सत्संग में

इस सत्संग में मीराबाई आवे 
मीराबाई आवे हरि के गुण गावे
अमृत बनाया पिया पल भर में
जाऊंगी गुरु जी के सत्संग में


इस सत्संग में द्रौपदी आवैं
द्रौपदी आवैं हरि के गुण गावे
चीर बढ़ाया पिया पल भर में
जाऊंगी गुरु जी के सत्संग में


इस सत्संग में प्रहलाद आवे
प्रहलाद आवैं हरि के गुण गावे
प्राण बचाए पिया पल भर में
जाऊंगी गुरु जी के सत्संग में


इस सत्संग में शबरी आवैं 
शबरी आवे हरि के गुण गावे
पार उतारी पिया पल भर में
जाऊंगी गुरु जी के सत्संग में


इस सत्संग में नरसी आवे
नरसी आवे हरि के गुण गावे
भात भराया पिया पल भर में
जाऊंगी गुरु जी के सत्संग में

No comments:

Post a Comment