Sunday, July 18, 2021

मैं तो भूल गई भगवान - Main To Bhool Gayi Bhagvaan - LYRICS-

मैं तो भूल गई भगवान माला भूल गई

चार बजे उठ चकिया पीसी सारे कुनबे को रोटी बनाई
सारा कर लिया काम माला भूल गई
मैं तो भूल गई भगवान माला भूल गई

पड़ोसन बहना आय के बैठ गई पतला बिछाय मैंने वो 
बैठा लयी इत उत की कर लई बात माला भूल गई
मैं तो भूल गई भगवान माला भूल गई

सांझ भई और भयो अंधेरो साग बनायो रोटी बनाई
खाट बिछाई मैंने बिस्तर लगाए मेरी पड़ते ही लग गई
आंख   माला भूल गई
मैं तो भूल गई भगवान माला भूल गई

यम के दूत जब लेने को आगे में तो खाट के नीचे 
दुबक gayi माला भूल गई
मैं तो भूल गई भगवान माला भूल गई
धर्मराज ने हुक्म सुनाया इस बुढ़िया को लाओ खींच
माला भूल गई
मैं तो भूल गई भगवान माला भूल गई

धर्मराज की पेशी लागी फिर मांगा है हिसाब
माला भूल गई
मैं तो भूल गई भगवान माला भूल गई

क्या तू ए खाया क्या है कमाया क्या किया पुण्य दान
माला भूल गई
मैं तो भूल गई भगवान माला भूल गई

बहुत ही खाया मैंने घना कमाया कुछ न किया पुण्य दान
माला भूल गई
मैं तो भूल गई भगवान माला भूल गई

झूठ  कभी मैंने बोली नहीं है, चुगली भी मैंने करी नहीं है
सांची कहीं है बात  माला भूल गई
मैं तो भूल गई भगवान माला भूल गई

सास ननद मैंने कभी न सताई देवर बालक समान
माला भूल गई
मैं तो भूल गई भगवान माला भूल गई

बहू से कभी न मैंने ताले लगाए समझी अपनी बेटी समान   माला भूल गई
मैं तो भूल गई भगवान माला भूल गई

गैर आदमी की तरफ न देखा समझा अपना पति भगवान
माला भूल गई
मैं तो भूल गई भगवान माला भूल गई

क्या री तू करेगी माला जप के तेरे रोम रोम भगवान
माला भूल गई
मैं तो भूल गई भगवान माला भूल गई

Saturday, July 17, 2021

तेरे रंग में रंग गई - Tere Rang Me Rang Gayi - LYRICS-

तेरे रंग में रंग गई सांवरे मैंने छोड़ दिया घर वार
नौकर रख ले सांवरे

न चाहिए कोठी बंगला और न चाहिए मोटरकार
नौकर रख ले सांवरे

मेरा दुनियां जहां में कोई नहीं, सब मतलब का संसार
नौकर रख ले सांवरे

मैंने बचपन से सेवा करी, तू सुन ले मेरी पुकार
नौकर रख ले सांवरे

मेरी इतनी अरज तू सुन लेना, मेरी कर दे नैया पार
नौकर रख ले सांवरे

Wednesday, July 14, 2021

मैं सब भक्तन को दास - Main Sab Bhaktan Ko Daas - LYRICS-

मैं सब भक्तों को दास भक्त मेरे मुकुट मणि

अरे रथ को हांकु सबको बिठाऊं सबको लगाऊं बेड़ा पार
भक्त मेरे मुकुट मणि
मैं सब भक्तों को दास भक्त मेरे मुकुट मणि

अरे सबका खाऊं हृदय से लगाऊं नहीं मेरे जाति विचार
भक्त मेरे मुकुट मणि
मैं सब भक्तों को दास भक्त मेरे मुकुट मणि

अरे जहां जहां भक्त मेरे पैर धरत हैं वहां वहां मेरो ही वास, भक्त मेरे मुकुट मणि
मैं सब भक्तों को दास भक्त मेरे मुकुट मणि

अरे भक्त कहें प्रभु दीखत न हैं हृदय में करूं निवास
भक्त मेरे मुकुट मणि
मैं सब भक्तों को दास भक्त मेरे मुकुट मणि

अरे जो जो भक्त मेरो नाम लेत हैं सबको लगाऊं बेड़ा पार  भक्त मेरे मुकुट मणि
मैं सब भक्तों को दास भक्त मेरे मुकुट मणि

अरे जो नर मोकुं पूछत न हैं पडो रहे संसार
भक्त मेरे मुकुट मणि
मैं सब भक्तों को दास भक्त मेरे मुकुट मणि

Tuesday, July 13, 2021

भारत की नार कैसे जने - Bharat Ki Naar Kaise Jane - LYRICS-

भारत की नार कैसे जने सुत योद्धा

जैसे जने गौरा ने जने गौरा ने गणपति जैसे लाल
कैसे जने सुत योद्धा

जैसे जने कौशल्या जने कौशल्या राम जैसे लाल
कैसे जने सुत योद्धा

जैसे जने कुंती ने जने कुंती ने अर्जुन और भीम
कैसे जने सुत योद्धा

जैसे जने देवकी ने जने देवकी ने कृष्ण जैसे लाल
कैसे जने सुत योद्धा

जैसे जने अंजनि ने जने अंजनि ने हनुमत जैसे वीर
कैसे जने सुत योद्धा

Monday, July 12, 2021

मेरे बजरंगबली देखो - Mere Bajrangvali Dekho - LYRICS-

मेरे बजरंगबली देखो देखो तीनों लोकों में छाए हुए हैं
मन की आंखें जरा खोलो खोलो वो वहां पर भी आए हुए

जिससे सारे जगत में उजाला 
जिससे लाखों धधकती हैं ज्वाला
नाम सूरज है सब जानते है उसको मुख में रमाए हुए हैं
मेरे बजरंगबली देखो देखो तीनों लोकों में छाए हुए हैं

लांघना पल में सारा समुंदर 
लंका में घुस के उसको जलाना
सब थर्राते हैं कांपते हैं, ऐसा सीता घुमाए हुए हैं
मेरे बजरंगबली देखो देखो तीनों लोकों में छाए हुए हैं

त्रेता द्वापर में क्या क्या न देखा 
है कायुग में इनका ही रुतबा
भक्तों छोटी सी बात पर ये फ़ाड़ सीना दिखाए हुए हैं
मेरे बजरंगबली देखो देखो तीनों लोकों में छाए हुए हैं

Sunday, July 11, 2021

कैसी आ रही बहार - Kaisi Aa Rahi Bahaar - LYRICS-

कैसी आ रही बहार सत्संग में 
बहना तुम भी चलो साथ सत्संग में

पहली सखी से यों उठ बोली बहना तुम भी चलो साथ सत्संग में

या सत्संग में हम नहीं जाएंगे मेरी लड़ रही सास
सत्संग में

दूजे सखी से यों उठ बोली बहना तुम भी चलो साथ सत्संग में

या सत्संग में हम नहीं जावें,मेरे लड़ रहे भरता र
सत्संग में

तीजि सखी से यों उठ बोली बहना तुम भी चलो साथ सत्संग में

या सत्संग में हम नहीं जवें मेरो रोवे नंदलाल सत्संग में

चौथी सखी से यों उठ बोली बहना तुम भी चलो साथ सत्संग में

या सत्संग में हम नहीं जावे मेरे आ गए रिश्तेदार 
सत्संग में

पांचवीं सखी से यों उठ बोली बहना तुम भी चलो साथ सत्संग में

या सत्संग में हम नहीं जावे हमे चढ़ रहो बुखार सत्संग में

सत्संग सुन के में घर अाई पांचों थादी बतराए सत्संग में

थोड़ी प्रसाद बहना हमको भी देना ये प्रसाद बहना तुम्हें न मिलेगा,ये प्रसाद बहना बई ए मिलेगो
जो चलेगी हमारे साथ सत्संग में

Friday, July 9, 2021

हरि को मत भूलो - Hari Ko Mat Bhoolo - LYRICS-

हरि को मत भूलो नैया हाल पार लग जाएगी

जिसके घर में मात पिता हैं, आज्ञा मत भूलो
नैया हाल पार लग जाएगी

जिसके घर में सास ससुर हैं, सेवा मत भूलो
नैया हाल पार लग जाएगी

जिसके घर में जेठ जीठानि, आदर मत भूलो
नैया हाल पार लग जाएगी

जिसके घर में देवर देवरानी, प्रेम मत भूलो
नैया हाल पार लग जाएगी

जिसके घर में  बेहन भांजी दान मत भूलो
नैया हाल पार लग जाएगी

जिसके घर में तुलसी का बिरला सींचन मत भूलो
नैया हाल पार लग जाएगी

जिसके घर में हरि का मंदिर पूजा मत भूलो
नैया हाल पार लग जाएगी