Sunday, May 29, 2022

राम भजन करो प्राणी -Ram Bhajan Karo Prani - LYRICS-

राम भजन करो प्राणी  ये काया तेरी हो गई पुरानी
हो गई पुरानी काया हो गई पुरानी

इस काया को मल मल धोया साबुन तेल और सेंट लगाया
मान ले अभिमानी ये काया तेरी हो गई पुरानी
राम भजन करो प्राणी  ये काया तेरी हो गई पुरानी

इस काया की रख बनेगी उस पर छोटी छोटी घास उगेगी
पशु चरें मनमानी ये काया तेरी हो गई पुरानी
राम भजन करो प्राणी  ये काया तेरी हो गई पुरानी

तुलसीदास आस रघुवर की आस नहीं है पल छन भर की
मान ले अज्ञानी ये काया तेरी हो गई पुरानी
राम भजन करो प्राणी  ये काया तेरी हो गई पुरानी

Sunday, May 22, 2022

मुझे जोगी जमाई पसंद नहीं है - Mujhe Jogi Jamaai Pasand Nhi Hai - LYRICS-

मुझे जोगी जमाई पसंद नहीं है, 
गौरा मान जाओ जाके घर द्वार नहीं है

शीश भी के चंदा विराजे, मुझे ऐसा त्यागी पसंद नहीं है
गौरा मान जाओ जाके घर द्वार नहीं है

गले भोले के सर्पों की माला, मुझे ऐसा सपेरा पसंद नहीं है
गौरा मान जाओ जाके घर द्वार नहीं है

हाथ भोले के डमरू बिराजे, मुझे ऐसा मदारी पसंद नहीं है
गौरा मान जाओ जाके घर द्वार नहीं है

संग भोले के नदिया विराजे, मुझे ऐसा व्यापारी पसंद नहीं है
गौरा मान जाओ जाके घर द्वार नहीं है

अंग भोले के भस्मी विराजे, मुझे ऐसा अघोरी पसंद नहीं है
गौरा मान जाओ जाके घर द्वार नहीं है

भोग भोले के भांग धतूरा, मुझे ऐसा नशेड़ी पसंद नहीं है
गौरा मान जाओ जाके घर द्वार नहीं है

Saturday, May 21, 2022

कोई पिए राम रस प्याला - Koi Piye Ram Ras Pyala- LYRICS-

कोई पिए राम रस प्याला कोई पिए हरी रस प्याला
जिस अंगना में ये रस बरसे वहां आते हैं मदन गोपाला

इस प्याले को मीरा पी गई, वो विष अमृत कर डाला
कोई पिए हरी रस प्याला..


ध्रुव पी गए प्रहलाद भी पी गए, जंगल में मंगल कर डाला
कोई पिए हरी रस प्याला...


इस प्याले को शबरी पी गई, वो हरी दर्शन दे डाला
कोई पिए राम रस प्याला...


इस प्याले को नरसी पी गए, पतले पे दरस दे डाला
कोई पिए राम रस प्याला...


ऋषि मुनि सब संत भी पी गए, तान मन निर्मल कर डाला
कोई पिए हरी रस प्याला...

Friday, May 20, 2022

गुरूजी आसान पे बैठे - Guru ji Asan Pe Baithe - LYRICS-

गुरूजी आसन पे बैठे सबको रहे हैं समझाए

सबेरे उठ कौरे से मत बैठो री जन्म गूंगी को मिलेगो
सबको रहे हैं समझाए

सबेरे उठ बैठ के मत झाड़ो री जन्म लंगड़ी को मिलेगो
सबको रहे हैं समझाए

सबेरे उठ चुगली मत करिए री जन्म गूंगी को मिलेग
सबको रहे हैं समझाए

सबेरे उठते ही मत खाओ री जन्म बिल्ली को मिलेगो
सबको रहे हैं समझाए

सबेरे उठ घर घर मत डोलो री जन्म कुतिया को मिलेगो
सबको रहे हैं समझाए

सबेरे उठ नहाय धोए भजन करो री द्वार बुद्धि के खुलेंगे
सबको रहे हैं समझाए

Wednesday, May 18, 2022

बहना चलो गुरु के पास - Behna Chalo Guru Ke Pass - LYRICS-

बहना चलो गुरु के पास गुरूजी कछु ज्ञान बतावेंगे

मां के जाए  भाई भतीजे कछु काम न आवेंगे
बहना भर तो देंगे भात बाद में बहुत सुनाएंगे
बहना चलो गुरु के पास गुरूजी कछु ज्ञान बतावेंगे


सास के जाए देवर जेठ कछु काम न आवेंगे
बहना हिस्सा लेंगे बांट बाद में रस मचावेंगे
बहना चलो गुरु के पास गुरूजी कछु ज्ञान बतावेंगे


कोख के जाए नाती बेटा काम न आवेंगे
बहना धन माया ले छीन बाद में सींग दिखावेंगे
बहना चलो गुरु के पास गुरूजी कछु ज्ञान बतावेंगे

Tuesday, May 17, 2022

चुनरिया मोरी ऐसी रंगईयो - Chunariya Mori Aisi Rangaiyo - LYRICS-

चुनरिया मोरी ऐसी रंगईय रंगरेज ऐसी रंगईय रंगरेज
चुनरिया....

एक पल्ले पे भोले बाबा दूजे पे हो पार्वती 
तीजे पे हो ब्रह्मा विष्णु, चौथे पे लक्ष्मी सरस्वती
बूढ़ा नदिया बैल सवारी, घूंघट पे लिखियो गणेश
चुनरिया मोरी...

आए पास हो नदिया नारे बीच समंदर धारा हो
गंगा जमुना सरयू मैया त्रिवेणी की धारा हो
कमली वाले ऐसी लिखियों, धोवे से न हो सफेद
चुनरिया मोरी...

राधा रंगीली छैल छबीली रुकमिन सतभामा प्यारी
१६००८ पटरानी जिनमें नाचें गिरधारी
अर्जुन के हो रथ के साथी गीता को लिखो उपदेश
चुनरिया मोरी...


Monday, May 16, 2022

मनोकामना पूरी करो - Manokamna Poori Karo - LYRICS-

मनोकामना पूरी करो जय जय भोलेनाथ -२

भोले की जटों में क्या क्या विराजे
जटों में गंगा गंगा की है धार जय जय....
मनोकामना पूरी करो जय जय भोलेनाथ -२

भोले के गले में क्या क्या विराजे
राउंड भुसुंड सर्प की है माला जय जय...
मनोकामना पूरी करो जय जय भोलेनाथ -२

भोले के हाथो में क्या क्या विराजे
हाथों में डमरू डमरू की है तान जय जय...
मनोकामना पूरी करो जय जय भोलेनाथ -२

भोले के अंगों में क्या क्या विराजे
अंग भभुति कमर मृगछाल जय जय...
मनोकामना पूरी करो जय जय भोलेनाथ -२

भोले की बागली में क्या क्या विराजे
बगल में गौरा गोदी में गणपति लाल जय जय...
मनोकामना पूरी करो जय जय भोलेनाथ -२