Thursday, April 20, 2023

मैंने ऐसा सतगुरु पाया - Maine Aisa satguru Paya - LYRICS -

मैंने ऐसा सतगुरु पाया है मेरा रोम रोम हर्शाया है

में बंद कली थी बागों की, सतगुरु ने फूल खिलाया है
मेरा रोम रोम हर्षाया है,

मुझे दुनिया ताने मार रही, सतगुरु ने गले लगाया है
मेरा रोम रोम हर्षाया है,

मेरी नैया डगमग डोल रही, सतगुरु ने पार लगाया है
मेरा रोम रोम हर्षाया है,

मेरे अंदर दस दरवाजे हैं, सतगुरु ने खोल दिखाया है
मेरा रोम रोम हर्षाया है,

Tuesday, April 18, 2023

छपे हैं अखबार मेरी समधन के - Chhape Hain Akhbaar Meri Samdhan Ke - LYRICS -

छपे हैं अखबार मेरी समधन के, २

ये चश्मे वाले बुड्ढे जो गलियों में खड़े हैं,
यही हैं यार मेरी समधन के, छपे हैं अखबार...

ये नन्हे मुन्ने बच्चे जो आंगन में खेले,
यही है औलाद मेरी समधन की, छपे हैं अखबार...

ये पीली पीली साड़ी और लाल ब्लाउज
दिला के ले यार मेरी समधन के, छपे हैं अखबार...

ये नौलक्खा हार और मीनेदार कंगना 
चुरा के लाए यार मेरी समधन के, छपे हैं अखबार...

राजा से बन गए भिखारी - Raja Se Ban Gaye Bhikhari - LYRICS -

राजा से बन गए भिखारी समय तेरी बलिहारी

समय पड़ गयो द्रौपदी पे भारी, कर गयो दुष्ट उघारी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

समय पड़ गयो मीरा पे भारी, पीला दी जहर की प्याली
समय तेरी बलिहारी, राजा से...

समय पड़ गयो मोरध्वज पे भारी, चला दी पूत पे आरी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

समय पड़ गयो हरिचंद पे भारी, बिक गए नर और नारी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

समय पड़ गयो राम पे भारी, राजा से बने वनवासी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

बधाई हो बधाई - Badhai Ho Badhai - LYRICS -

बधाई हो बधाई मैं तो ढोलक चिमटा लाई
मैंने न्योता दिया भगवान को

पहला न्योता मैने गणपति को दिया, वो तो दौड़े चले आए
संग में रिद्धि सिद्धि लाए,   मैंने न्योता...

दूजा न्योता मैने ब्रह्मा जी को दिया वो तो दौड़े चले आए
संग में ब्रह्ममणि को लाए,   मैंने न्योता...

तीजा न्योता मैने विष्णु जी को दिया वो तो दौड़े चले आए
संग में लक्ष्मी जी को लाए,  मैंने न्योता...

चौथा न्योता मैने भोले जी को दिया वो तो दौड़े चले आए
संग में गौरा जी को लाए, मैने न्योता...

पांचवां न्योता मैने राम जी को दिया वो तो दौड़े चले आए
संग में सीता जी को लाए, मैने न्योता...

छठवां न्योता मैने कान्हा जी को दिया वो तो दौड़े चले आए
संग में राधा जी को लाए  मैंने न्योता...

सातवां न्योता मैंने सदगुरु जी को दिया वो तो दौड़े चले आए
संग में सारे भक्तों को लाए, मैने न्योता...

बलम नेक चूनर मंगा दियो रे - Balam Nek Chunar Manga Diyo Re - LYRICS -

बलम नेक चूनर मंगा दियो रे

जब re बलम ने चूनर मंगाई, बलम नेक सिर पे उढ़ा दियो re
बलम नेक...

जब re बलम ने चूनर उड़ाए दाई, बलम नेक पीहर भेज दियो
बलम नेक...

जब re बलम ने पीहर भेज दी, बलम नेक जल्दी बुलाए लियो
बलम नेक...

जब re बलम मेरी मां न भेजे, बलम नेक रोए के दिखाए दियो
बलम नेक...

जो re बलम तोपे रोबो न आवे, बलम लाल मिर्ची लगाए लियो
बलम नेक...

Monday, April 17, 2023

पीहर बड़ी दूर भात - Pihar Badi Door Bhaat - LYRICS -

पीहर बड़ी दूर भात न्योतने जाऊंगी 2

सास को ले जाऊंगी, ससुर को ले जाऊंगी
पड़ोसन बहना चलियो जरूर
भात न्योतने...

जेठ को ले जाऊंगी, जिठानी को ले जाऊंगी
पड़ोसन बहना चलियो जरूर
भात न्योतने...

(ऐसे ही और रिश्तों को लेकर आगे गाना है)

री बहना अब तो भजूंगी - Ri Behna Ab To Bhajungi - LYRICS -

री बहना अब तो भजूंगी हरी नाम, उमरिया सारी ढल गई रे

बालापन हंस खेल गंवाया, री बहना जवानी भई बेकाम
उमरिया सारी...

झूठ कपट में ऐसी फंस गई, री बहना लिए न हरि को नाम
उमरिया सारी...

मानव तन पाया भागों से, री बहना भक्ति करूंगी निष्काम
उमरिया सारी...

धन दौलत सब यहीं रह जायेगी, बहना संग न जाए कौड़ी दाम
उमरिया सारी...

महल तिवारे यहीं रह जाएंगे, री बहना संग जाएगी हरी नाम
उमरिया सारी...