Saturday, April 20, 2019

Dekho Sherowali Chali - Lyrics

sherawali chali aa rahi hai
YouTube
ओ दुनिया वालो नज़र भर के देखो 
देखो शेरावाली चली आ रही 

सिर मैया के कांटे सोहे
शिल्पों पे मैया के मगन हो रही है
देखो शेरोवाली चली आ रही है
ओ दुनिया वालो...
गले मैया को हरवा सोहे
नथनी पे मैया मगन हो रही है
देखो शेरावाली चली आ रही है
ओ दुनिया वालो...
कमर मैया के पेटी सोहे
कोछा पे मैया मगन हो रही है
देखो शेरावाली चली आ रही है
ओ दुनिया वालो...
हाथ मैया के मेहंदी सोहे
चूडियो पे मैया मगन हो रही है (कंगन पे मैया)
देखो शेरावाली चली आ रही है
ओ दुनिया वालो...
पैर मैया के पायल सोहे
बिछुओ पर मैया मगन हो रही है (माहवार पे मैया)
देखो शेरावाली चली आ रही है
ओ दुनिया वालो...
अंग मैया के लहंगा सोहे
चुनरी पे मैया मगन हो रही है
देखो शेरावाली चली आ रही है
ओ दुनिया वालो...
भोग मैया के हलवा कौमरी
पुड़ियाँन पे मैया मगन हो रही है
देखो शेरावाली चली आ रही है
ओ दुनिया वालो...

No comments:

Post a Comment