Friday, July 17, 2020

Meera Deewani Ho Gayi -LYRICS

मीरा दीवानी हो गई रे मीरा मस्तानी हो गई
श्याम रंग में रंगी चुनरिया हो हो हो आ आ आ
राणा की राजधानी छोड़ी लोक लाज सब छोड़ी
श्याम रंग में रंग के चुनरिया मीराजी ने ओढ़ी
लोक लाज की नहीं खबरिया हो हो हो आ आ आ
मीरा दीवानी हो गई रे मीरा मस्तानी हो गई

इस दुनिया से प्रीत तोड़कर श्याम का रंग चढाया
साथ सभी दिया छोड़ और गोविंद गोविंद गाया
तू तो ऐसी हुई दीवानी हो हो हो आ आ आ
मीरा दीवानी हो गई रे मीरा मस्तानी हो गई

पैरों में वो घुंघरू बांध के नाचे झूमे गाए
भयी विरहनी श्याम पिया की और कोई ना भए
वृंदावन की गई डागरिया होहो हो आ आ आ
मीरा दीवानी हो गई रे मीरा मस्तानी हो गई

लगन लगी है तेरे नाम की और कोई ना भाए
गली गली तुझे ढूंढ़ती डोलूं और कोई नजर न आए
तेरे दर पे बीती उमरिया हो हो हो आ आ आ
मीरा दीवानी हो गई रे मीरा मस्तानी हो गई

No comments:

Post a Comment