Sunday, July 5, 2020

Pindi Phoolan Me dubak Rahi -LYRICS

पिंडी फूलन में दुबक रही दर्शन देना भोलेनाथ
देना भोले नाथ दर्शन देना भोलेनाथ

क्या समय शिवजी भए क्या समय हनुमान
क्या समय रावण हुए और क्या समय भगवान
पिंडी फूलन में दुबक रही दर्शन देना भोलेनाथ

सांझ समय शिवजी भए रात समय हनुमान
बारह बजे रावण हुए और भोर भए भगवान
पिंडी फूलन में दुबक रही दर्शन देना भोलेनाथ

क्या कारण शिवजी भए क्या कारण हनुमान
क्या कारण रावण भए और क्या कारण भगवान
पिंडी फूलन में दुबक रही दर्शन देना भोलेनाथ

मैया कारण शिवजी भए संकट हरण हनुमान
सीता हरण रावण भयो मुक्ति देत भगवान
पिंडी फूलन में दुबक रही दर्शन देना भोलेनाथ

कौन जगह शिवजी भए कौन जगह हनुमान
कौन जगह रावण हुए और कौन जगह भगवान
पिंडी फूलन में दुबक रही दर्शन देना भोलेनाथ

पर्वत पे शिवजी हुए मंदिर में हनुमान
लंका में रावण हुए और हृदय में भगवान
पिंडी फूलन में दुबक रही दर्शन देना भोलेनाथ

कौनवार शिवजी हुए कौन बार हनुमान
कौन बार रावण हुए और कौन बार भगवान
पिंडी फूलन में दुबक रही दर्शन देना भोलेनाथ

सोमवार शिवजी भए मंगलवार हनुमान
शनिवार रावण हुए और रामनौमी भगवान
पिंडी फूलन में दुबक रही दर्शन देना भोलेनाथ

No comments:

Post a Comment