Sunday, June 23, 2019

Nayan Zara Kholo - Lyrics

nayan zara kholo bhole baba
YouTube
पलक जरा खोलो भोले बाबा 
नयन जरा खोलो भोले बाबा

भोले के द्वारे एक अँधा पुकारे
अंधे को आँखे देदो भोले बाबा
पलक जरा खोलो...
भोले के द्वारे एक कोढ़ी पुकारे
कोढ़ी को काया दे दो भोले बाबा
पलक जरा खोलो...
भोले के द्वारे एक बाँझन पुकारे
बाँझन को बालक दे दो भोले बाबा
पलक जरा खोलो...
भोले के द्वारे एक कन्या पुकारे
कन्या को घर वर दे दो भोले बाबा
पलक जरा खोलो...
भोले के द्वारे एक बालक पुकारे
बालक को विद्या देदो भोले बाबा
पलक जरा खोलो...

No comments:

Post a Comment