Monday, June 24, 2019

Sooni Hai Gokul Nagariya - Lyrics

krishn bhajan
YouTube
सूनी है गोकुल नगरिया 
आजा आजा सांवरिया 

बरसाने में रसिक बुलावें
ग्वाल बाल सब जुर मिल आवें
सखियाँ देखें डगरिया
आजा आजा सांवरिया
सूनी है गोकुल....
ऐसी प्रीत लगी मनमोहन
तेरे बिन मैं हो गयी जोगन
ढूँढू नगर नगरिया
आजा आजा सांवरिया
सूनी है गोकुल...
वृन्दावन के तुम हो राजा
भक्तों को अब दरश दिखा जा
आके बजा जा मुरलिया
आजा आजा सांवरिया
सूनी है गोकुल...

No comments:

Post a Comment