Tuesday, December 29, 2020

छिपते छिपाते आ गई - Chhipte Chhipaate Aa gayi - LYRICS-

छिपते छिपाते आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया
द्वारे पे बैठी सासुल हमारी खिड़की से कूद के 
मैं तो आय गई रे कान्हा तेरी नगरिया
छिपते छिपाते आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया

पिछवाड़े खेलें देवर हमारे उंगली दिखाए में तो
आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया
छिपते छिपाते आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया

रास्ते में मिल गईं पड़ोसन हमारी बातें बनाए
मैं तो आय गई रे कान्हा तेरी नगरिया
छिपते छिपाते आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया

पनघट पे मिल गईं नन्दी हमारी घड़ा उचाए
मै तो आय गई रे कान्हा तेरी नगरिया
छिपते छिपाते आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया

गलियों में मिल गए जेठा हमारे घूंघट निकाल
मैं तो आय गई रे कान्हा तेरी नगरिया
छिपते छिपाते आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया

खेतों में मिल गए राजा हमारे हाथ हिलाया
मैं तो आय गई रे कान्हा  तेरी नगरिया
छिपते छिपाते आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया

No comments:

Post a Comment