Tuesday, March 23, 2021

ग्यारस बड़ी महान - Gyaras Badi Mahaan -LYRICS-


https://youtu.be/ao0CKBn2unE
ग्यारस बड़ी महान जगत में ग्यारस बड़ी महान
अर्जुन सुन गीत को ज्ञान जगत में ग्यारस बड़ी महान

जो ग्यारस के दिन सिर से नहाएं कछुआ को अवतार
कछुआ को अवतार, जगत में ग्यारस बड़ी महान
अर्जुन सुन गीत को ज्ञान जगत में ग्यारस बड़ी महान

ग्यारस के दिन चावल खाए कीड़ा का अवतार
कीड़ा का अवतार जगत में ग्यारस बड़ी महान
अर्जुन सुन गीत को ज्ञान जगत में ग्यारस बड़ी महान

ग्यारस के दिन पलंग पे सोए अजगर का अवतार
अजगर का अवतार जगत में ग्यारस बड़ी महान
अर्जुन सुन गीत को ज्ञान जगत में ग्यारस बड़ी महान

ग्यारस के दिन दूध जो पीवे नागिन का अवतार
नागिन का अवतार जगत में ग्यारस बड़ी महान
अर्जुन सुन गीत को ज्ञान जगत में ग्यारस बड़ी महान

ग्यारस के दिन बैंगन खावे भैंसा का अवतार
भैंसा का अवतार जगत में ग्यारस बड़ी महान
अर्जुन सुन गीत को ज्ञान जगत में ग्यारस बड़ी महान

ग्यारस के दिन घर घर फिरती कुतिया का अवतार
कुतिया का अवतार जगत में ग्यारस बड़ी महान
अर्जुन सुन गीत को ज्ञान जगत में ग्यारस बड़ी महान

ग्यारस के दिन सास से लड़ती चंडी का अवतार
चंडी का अवतार जगत में ग्यारस बड़ी महान
अर्जुन सुन गीत को ज्ञान जगत में ग्यारस बड़ी महान

ग्यारस के दिन भजन जो करता हो जाए बेड़ा पार
हो जाए बेड़ा पार जगत में ग्यारस बड़ी महान
अर्जुन सुन गीत को ज्ञान जगत में ग्यारस बड़ी महान

No comments:

Post a Comment