Monday, February 15, 2021

पलंग पे अब न चढ़ूंगी - Palang Pe Ab N Chahungi - LYRICS-

पलंग पे अब ना चढ़ुंगी मोरे राजा
सेज पे अब न चढ़ूंगि मोरे राजा

सो राजा मेरे पहली पीर जब आई
सास मैने जाय जगाई मोरे राजा
सो राजा मेरे सुनते ही करवट ले गईं
बड़ी बेदर्दी भइं मोरे राजा

पलंग पे अब ना चढ़ुंगी मोरे राजा
सेज पे अब न चढ़ूंगि मोरे राजा

सो राजा मेरे दूजि पीर जब आई
जीठानी मैने जाय जगाई मोरे राजा
सो राजा मेरे सुनते ही करवट ले गईं
बड़ी बेदर्दी भई मोरे राजा

पलंग पे अब ना चढ़ुंगी मोरे राजा
सेज पे अब न चढ़ूंगि मोरे राजा


सो राजा मेरे तीजि पीर जब आई
देवरानी मैने जाय जगाई मोरे राजा
सो राजा मेरे सुनते ही करवट ले गईं
बड़ी बेदर्दी भई मोरे राजा

पलंग पे अब ना चढ़ुंगी मोरे राजा
सेज पे अब न चढ़ूंगि मोरे राजा

सो राजा मेरे चौथी पीर जब आई
नन्द मैने जाय जगाई मोरे राजा
सो राजा मेरे सुनते ही करवट ले गईं
बड़ी बेदर्दी भई मोरे राजा

पलंग पे अब ना चढ़ुंगी मोरे राजा
सेज पे अब न चढ़ूंगि मोरे राजा

सो राजा मेरे पांचवीं पीर जब आई
राजाजी मैने जाय जगाए मोरे राजा
सो राजा मेरे सुनते ही वो उठ बैठे
वो ही तो मेरे अपने भए मेरे राजा

पलंग पे अब ना चढ़ुंगी मोरे राजा
सेज पे अब न चढ़ूंगि मोरे राजा

No comments:

Post a Comment