Tuesday, January 5, 2021

धरती से गगन तक ढूंढा - Dharti Se Gagan Tak Dhoondha - LYRICS-

धरती से गगन तक ढूंढा रे मेरा श्याम न जाने किधर गया

गंगा में ढूंढा यमुना में ढूंढा ढूंढा सरयू के तीर रे
मेरा श्याम न जाने किधर गया

चंदा में ढूंढा सूरज में ढूंढा ढूंढा तारों के बीच रे
मेरा श्याम न जाने किधर गया

मंदिर में ढूंढा गुरुद्वारे में ढूंढा ढूंढा चारो धाम रे
मेरा श्याम न जाने किधर गया

मथुरा में ढूंढा गोकुल में ढूंढा ढूंढा गोकुल नगरिया रे
मेरा श्याम न जाने किधर गया

ऋषियों ने से ढूंढा सतगुरु में ढूंढा ढूंढा सारे भक्तों में
मेरा श्याम न जाने किधर गया

No comments:

Post a Comment