Friday, January 29, 2021

नस नस में भारी पीर (निर्गुण भजन) Nas Nas Me Bhari Peer - LYRICS-

 नस नस में भरी पीर सखी मेरो कैसे बखत कटेगो
मैंने पाई पाई जोड़ी बेटे को ब्याह करवायो
बहू आ गई बहू आ गई करियाधार 
मेरो कैसे बखत कटेगो

मैं आगे पीछे डोलूं वो मोहड़े से ना बोले
ना पूछे ना पूछे बात बुढ़ापे में
मेरो कैसे बखत कटेगो

मेरे चार चार बहू बेटा मेरे रोटी को भी टोटा
ना देवे ना देवें टूक बु ढापे में 
मेरो कैसे बखत कटेगो

मेरी राखी लाज काऊ ने मेरी पेंशन दई बंधवाई
रुपया को रुपया को के गए चोर
मेरो कैसे बखत कटेगो

मैं पेंशन ले के आयी बहू बेटा द्वार पे ठाडे
मां देदे मां दे दे कुनवे चार
मेरो कैसे बखत कटेगो

में सत्संग सुनने आयो बहनों से आई बतराई
तू लेले तू लेले हरि का नाम सखी 
तेरो ऐसे बखत कतेगो
नस नस में भरी पीर सखी मेरो कैसे बखत कटेगो


No comments:

Post a Comment