Saturday, January 9, 2021

तेरे जीवन के दिन चार - Tere Jeevan Ke Din Chaar - Lyrics-

तेरे जीवन के दिन चार हो चार मत फंसे सहेली माया में

जब प्राण निकाल तेरे जाएंगे तब कोई काम न आएंगे
धरती पे हो धरती पे देंगे लिटाए लिटाए
मत फंसे सहेली माया में

तेरी डोली खूब सजाएंगे तोय लाल चुनरिया उधाएंगे
तोए के जाएं चार कहार  कहार
मत फंसे सहेली माया में

तेरे संगी साथी आएंगे तेरा माल लूट ले जाएंगे
तेरे जेवर लेंगे उतार उतार
मत फंसे सहेली माया में

शमशान घाट के जाएंगे लकड़ी से चिता बनाएंगे
अग्नि में देंगे जलाय जलाए
मत फंसे सहेली माया में



No comments:

Post a Comment